Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मौसम का यू – टर्न दिल्ली से लेकर गुजरात तक जमकर होगी बारिश

मौसम का यू – टर्न दिल्ली से लेकर गुजरात तक जमकर होगी बारिश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मौसम का यू – टर्न , दिल्ली से गुजरात तक बारिश
मौसम में एक बार फिर भारी बदलाव होने जा रहा है।
पिछले दो दिनों से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम लगभग शुष्क बना हुआ है।
पहाड़ों पर भी बारिश कम हो गई है।
लेकिन अब कल से इन सभी राज्यों में बारिश शुरू होगी, 4 और 5 जून को बारिश की संभावना है।
कुछ इलाके सिर्फ बूंदाबांदी देख सकते हैं
आज भी एक या दो स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है
बादल आज भी कई इलाकों में देखने को मिलते रहेंगे
गर्मी से मिलेगी राहत
अगले कई दिनों तक हीट वेव की वापसी नहीं होगी।
मानसून 4 जून को केरल और तमिलनाडु के ऊपर दस्तक दे देगा।
देश के पश्चिमी तट पर झमाझम बारिश होगी।
उत्तर पूर्वी राज्यों में भी एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है।
वहीं, दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश होने आसार हैं जबकि राजस्थान में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल