मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद मुजफ्फरनगर में पिछले काफी समय से बंद चल रहे तीन गोबर गैस प्लांट को चालू करने के लिए शासन ने सख्त निर्देश दिए है। शासन ने इस संबंध में सीवीओ से रिपाेर्ट मांगी है, वहीं तीनों प्लांट को शीघ्र क्रियाशील करने के निर्देश दिए है। इस संबंध में सीवीओ ने डीपीआरओ को पत्र भेजा है। जिसमें तीन दिन के अंदर उक्त गोबर गैस प्लांट को क्रियाशील करने के लिए कहा गया है।

जनपद में तीन गोबर गैस प्लांट है। बुढानाकलां और बधाईकलां में स्थित बृहद गो संरक्षण केन्द्र में गोबर गैस प्लांट बना हुआ है। वहीं तीसरा गोबर गैस प्लांट बसेडी में अस्थाई गौ आश्रय स्थल में बना हुआ है। तीनों गोबर गैस प्लांट काफी समय से बंद चल रहे है। शासन ने गोबर गैस प्लांट पर संज्ञान लिया है। शासन ने सीवीओ को जनपद में स्थित तीनों गोबर गैस प्लांट को चालू कराने के आदेश दिए है। सीवीओ डा. जितेन्द्र गुप्ता ने इस मामले में डीपीआरओ को पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने तीनों गोबर गैस प्लांट को चालू करने के लिए कहा है। सीवीओ ने अपने पत्र में तीन दिन के अंदर तीनों अक्रियाशील गोबर गैस प्लांट को क्रियाशील करने के लिए कहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर से गो आश्रय स्थल में उपलब्ध गोबर का सदुपयोग करने के हेतु प्राथमिकता पर कार्यवाही करने के लिए कहा है। वहीं इस संबंध में सूचना उच्चस्तर पर प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
सीवीओ ने बताया
जनपद में बढ़ीनाकलां, बधाई कला में बृहद गो संरक्षण केंद्र और बसेड़ी में अस्थायी गो आश्रय स्थल में तीन गोबर गैस प्लांट स्थापित है। तीनों गोबर गैस प्लांट पिछले काफी समय से अक्रियाशील है। इस संबंध में डीपीआरओ को पत्र भेजते हुए तीन दिन के अंदर उक्त तीनों गोबर गैस प्लांट को क्रियाशील करने के लिए कहा गया है।
डा. जितेन्द्र गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी





