Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » वहलना चौक पर रेड, दो दुकानदारों के यहां पर पकडी गई बडी बिजली चोरी

वहलना चौक पर रेड, दो दुकानदारों के यहां पर पकडी गई बडी बिजली चोरी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन की टीम ने वहलना चौक पर स्थित दुकानों में छापेमारी करते हुए दो दुकानदारों के यहां पर बिजली चोरी पकडी है। सद्दाम बॉडी मेकर पर 1.46 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया होने के कारण उसका बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बावजूद भी वह केबिल पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकडा गया है। वहीं आगरा ट्रांसपोर्ट कम्पनी के यहां पर भी बिजली चोरी पकडी गई है।
मुख्य अभियंता विनोद कुमार के निर्देशन में बिजली चोरी पकडने को लेकर बडे स्तर पर अभियान चल रहा है। सहायक अभियंता रेड राघवेन्द्र कुमार, अवर अभियंता रेड दिलीप कुमार यादव और टीजीटू रामदत्त ने टीम के साथ वहलना चौक पर बिजली चोरी पकडने के लिए चैकिंग अभियान चलाया है। टीम ने वहलना चौक और शामली बाईपास पर स्थित सभी दुकानों की गंभीरता के साथ चैकिंग की है। चैकिंग के दौरान टीम ने वहलना चौक पर स्थित सद्दाम बॉडी मेकर के यहां पर बिजली चोरी पकडी है। इनके द्वारा केबिल पर कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। वहीं इस पर करीब 1.46 लाख रुपए का भी बकाया है। जिस कारण उसका बिजली कनेक्शन पूर्व में काट दिया गया था। इसके बावजूद भी केबिल पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकडा गया है। उधर आगरा ट्रांसपोर्ट कम्पनी वहलना के यहां पर भी बिजली चोरी पकडी गई है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ थाना ऐंटी पावर थैफ्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल