मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने आगामी 28 में को होने वाली ईद उल अजहा (बकरीद) की तैयारी को लेकर सभासद और अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक की है। बैठक में पर्व के दौरान नगर की स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।


पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में गाड़ियाँ लगाई जाएँ, जिससे साफ-सफाई व्यवस्था निरंतर बनी रहे एवं किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। साथ ही नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु भी विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नगर पालिका परिषद आमजन से अपील करती है कि यदि किसी क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्या हो तो वे ए.ई. जलकल अनुज कुमार से मोबाइल नंबर 8860053096 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं साफ-सफाई संबंधी किसी भी समस्या के लिए नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही से मोबाइल नंबर 6306263566 पर संपर्क किया जा सकता है।
बैठक में सभासद शोकत अंसारी, अन्नू कुरैशी, खालिद, नदीम, सभासदपति उम्रदराज, हसीब राणा, शहजाद, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर प्रज्ञा सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी अजय शाही, चीफ़ा योगेश कुमार, पलाक्षा, वैशाली, AE जलकल अनुज, JE जलकल जितेंद्र व समस्त सफ़ाइनायक उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद द्वारा ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।





