Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » उपभोक्ताओं से अपील, कम खर्च करें लाइट, अत्यधिक ना बढाये लोड

उपभोक्ताओं से अपील, कम खर्च करें लाइट, अत्यधिक ना बढाये लोड

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

जनपद मुजफ्फरनगर की बिजली आपूर्ति को दुरुस्त बनाने के लिए पावर कारपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारी भीषण गर्मी का सामना करते हुए काम कर रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को भी सहयोग करना चाहिए। भीषण गर्मी में बिजली की डिमांड करीब 25 से 30% बढ़ गई है। जनपद में करीब 600 मेगावाट से अधिक बिजली सप्लाई हो रही है। लेकिन वर्तमान में करीब 112 मेगावाट से अधिक बिजली की डिमांड बढ़ी हुई है। ओवरलोड के कारण जहां बिजली घर पूरी तरह से हाफ रहे हैं वहीं ट्रांसफार्मर एबीसी लाइन और केबिल आदि में आग लग रही है। जिस समय उपभोक्ता तपतपाती धूप और भीषण गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में रहते हैं उसे समय बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बिजली आपूर्ति को दुरुस्त रखने के लिए धूप में तपे हुए पोल पर चढ़कर काम करते हैं। इतना ही नहीं होने वाले फॉल्ट आदि को भी कर्मचारी तत्काल प्रभाव से सही करने का काम करते हैं। उपभोक्ताओं को भी संयम रखना बहुत जरूरी है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने उपभोक्ताओं से लोड कम करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सप्लाई चालू होने पर एक साथ पूरा लोड ना चलाएं। एसी के टेंपरेचर को 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रखें। कमरे से निकलते हुए लाइटों को बंद रखें। अनावश्यक रूप से लाइट का प्रयोग ना करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल