Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ईओ ने विरोध का सामना करते हुए आनंद हॉस्पिटल का अतिक्रमण कराया ध्वस्त और कराया नाला निर्माण

ईओ ने विरोध का सामना करते हुए आनंद हॉस्पिटल का अतिक्रमण कराया ध्वस्त और कराया नाला निर्माण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नई मंडी क्षेत्र में भोपा रोड स्थित आनंद हास्पिटल के बाहर नाला बनाने को लेकर नगर पालिका प्रशासन को बडा संघर्ष करना पडा है। यहां पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त करने में नगर पालिका को तीन दिन लगे है। पालिका की टीम ने भारी विरोध और हंगामे के बीच हास्पिटल के अतिक्रमण को ध्वस्त कराया है। इसके बाद नगर पालिका ने यहां पर नाला निर्माण कार्य कराया है।


नगर पालिका के द्वारा भोपा रोड फ्लाईओवर से विश्वकर्मा चौक तक बाई ओर करीब 1.50 करोड की लागत से आरसीसी नाला निर्माण कराया जा रहा है। भोपा रोड पर स्थित आनंद हॉस्पिटल के बाहर हुए अतिक्रमण को लेकर विरोध हो गया। ठेकेदार ने दबाव के चलते उक्त अतिक्रमण को नहीं तोडा और आगे सड़क पर नाला बनाने लगा। इसकी जानकारी लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अनिल राणा को हुई। उन्होंने तत्काल प्रभाव से इसकी जानकारी ईओ को देते हुए आपत्ति जताई। इसके बाद ईओ डा. प्रज्ञा सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंची और भारी विरोध का सामना करते हुए अस्पताल के अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। इसके बाद ठेकेदार के द्वारा नाला निर्माण कार्य कराया गया।

इन्होंने बताया
भोपा रोड फ्लाई ओवर से विश्वकर्मा चौक तक बाई ओर नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आनंद हॉस्पिटल के बाहर हुए अतिक्रमण के कारण नाला निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। यहां पर अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध बना हुआ था। ठेकेदार ने दबाव में आकर नाला आगे सड़क पर बनाना शुरू कर दिया। जिस पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अनिल राणा की आपत्ति आयी। विरोध का सामना करते हुए उक्त अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया और नाला निर्माण कराया जा रहा है।
डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ नगर पालिका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल