Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बिजली चोरी पकडी गई तो 80 एम्पीयर कम हो गया लोड, अब रात्रि में चलेंगा चैकिंग अभियान

बिजली चोरी पकडी गई तो 80 एम्पीयर कम हो गया लोड, अब रात्रि में चलेंगा चैकिंग अभियान

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन की टीम ने रात्रि में शामली रोड और सुजडू में नौ घरों में बिजली चोरी पकडी है। उक्त उपभोक्ता लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए एसी चलाते हुए पकडे गए है। इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। वहीं जुर्माने की भी कार्रवाई की जा रही है। नौ घरों में बिजली चोरी पकडने जाने पर करीब 80 एम्पीयर लोड कम हुआ है।
मुख्य अभियंता विनोद कुमार और अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार के नेतृत्व में पावर कारपोरेशन की टीम ने रात्रि में बढे हुए लोड को कम करने के लिए बिजली चौकिंग अभियान चलाया है। टीम ने शामली रोड और सुजडू में चैकिंग करते हुए नौ उपभोक्ताओं के यहां पर बिजली चोरी पकडी है। उक्त लोग लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकडे गए है। इनके द्वारा चोरी से एसी लगाए जा रहे थे। मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। उक्त स्थानों पर पकडी गई बिजली चोरी से करीब 80 एम्पीय लोड कम हुआ है। उन्होंने बताया कि रात्रि में स्थानीय पुलिस के साथ शहर के सभी मोहल्लों में बिजली चोरी पकडने और बढे हुए लोड को कम कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एसएसपी को पत्र भेजा जा रहा है। चैकिंग के दौरान अब पुलिस भी विभागीय टीम के साथ मौजूद रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल