Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » उर्वरक की कालाबाजारी करने पर होगी एनएसए की कार्रवाई: डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने पर होगी एनएसए की कार्रवाई: डीएम

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

विकास भवन में डीएम उमेश मिश्रा ने उर्वरक निगरानी समिति के साथ बैठक की है। डीएम ने कहा कि उर्वरक का डायवर्जन मिला तो संबंधित के खिलाफ एनएसए और ब्लैकमार्किट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया द्वारा वर्तमान समय में किसानों द्वारा रासायनिक उर्वरकों के बढते प्रयोग को कम करने तथा उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जागरूकता को बढाये जाने पर बल देते हुये विस्तारपूर्वक बताया गया। डीएम ने कृषकों को वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने तथा रासायनिक उर्वरकों के अन्धाधुन्ध प्रयोग को कम करने, इनके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी करायी जाये । इनके स्थान पर वैकल्पिक उपायों जैसे जैविक खाद में गोबर की खाद, कम्पोस्ट खाद, वर्मी कम्पोस्ट, हरी खाद में ढैंचा, सनई, लोबिया जैसी फसलों को जोतकर मिट्टी में मिलाना तथा जैब उर्वरक (बायो-फर्टीलाइजर्स) राइजोबियम, एजोटोवेक्टर, फॉस्फेट साल्युबिलाइजिंग बैक्टीरिया (पी0एस0बी0) में प्रयोग के बारे में बताया गया। बैठक में बताया गया कि एक किसान को एक बार में अधिकतम 7 बैग यूरिया व 5 बैग डीएपी से ज्यादा ना दिया जाये तथा जोत के आधार का भी ध्यान रखा जाये इसमें दलहनी फसलों को फसल चक्र में शामिल करना व एक ही खेत में विभिन्न फसलें उगाने को कहा गया। यदि फार्मर रजिस्ट्री नहीं है, तब विक्रेता को फार्मर रजिस्ट्री कराने में सहयोग किया जाये , जिससे कि वह दुकान पर आने पर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करा सके।

विकास भवन में आयोजित डीएम की बैठक में नहीं पहुंचे उप कृषि निदेशक
मुजफ्फरनगर। विकास भवन के सभागार में डीएम उमेश मिश्रा ने उर्वरक निगरानी समिति के साथ बैठक की। बैठक में सीडीओ, जिला कृषि अधिकारी, गन्ना अधिकारी, एआर कॉपरेटिव, विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधि, थोक उर्वरक विक्रेता आदि उपस्थिति रहे, लेकिन इस दौरान उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही डीएम की बैठक में नहीं पहुंच पाए। बताया जाता है कि जब डीएम उर्वरक निगरानी समिति की बैठक ले रहे थे उस समय डीडी मंसूरपुर क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण कर रहे थे। इस बात का पता उस समय लगा जब बैठक में मौजूद एक कम्पनी के प्रतिनिधि के पास बार-बार डीडी को फोन आ रहा था। डीडी उक्त कम्पनी के प्रतिनिधि को मौके पर मिलने के लिए बुला रहे थे। डीडी बैठक में क्यों नहीं पहुंचे इस संबंध में कई बार डीडी को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसिव नहीं किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल