मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

खतौली क्षेत्र के अपंजीकृत क्लिनिक/अस्पताल/पैथोलॉजी लैब का संचालन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अधिकारियो द्वारा जांच अभियान चलाया गया।


डीएम उमेश मिश्रा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया जी के आदेशों के अनुपालन में तथा अपंजीकृत क्लिनिक/अस्पताल/पैथोलॉजी लैब का संचालन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान व प्राप्त शिकायत के संदर्भ में खतौली क्षेत्र में अपंजीकृत क्लिनिक/नर्सिंग होम/पैथोलॉजी लैब को मौक़े पर कोई भी वैध पंजीकरण अथवा शैक्षिक अहर्ता के अभिलेख ना मिलने तथा कोई भी संतोषजनक जवाब ना मिलने पर ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिंह व टीम द्वारा लैब तथा क्लिनिक को नियमानुसार नोटिस निर्गत करते हुए सीलिंग की कार्यवाही पूर्ण की गई ।
Author: hindustancitynews
Post Views: 120




