बुलंदशहर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में यूरिया की कालाबाजारी पकड़ी गई है। 1575 बोरी यूरिया दूसरे जिलों को जा रहा था। सरकारी रेट 286 रुपए है, जबकि तस्कर ने इसे 400 रुपए प्रति बोरा के हिसाब से खरीदा था। अब सोचिए मार्केट में वो दुकानदार कितने भाव का बोरा बेचता होगा। इधर, सरकारी संस्थाओं पर किसानों को कहा जाता है कि खाद पीछे से नहीं आई है। बेचारे किसान खाद के लिए हर सीजन में मारे–मारे घूमते हैं।

Author: hindustancitynews
Post Views: 140




