Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » किड्स हैविन पब्लिक स्कूल में चौकीदार की हत्या, फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची

किड्स हैविन पब्लिक स्कूल में चौकीदार की हत्या, फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना चरथावल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि किड्स हैविन पब्लिक स्कूल में चौकीदार राजू उर्फ राजकुमार पुत्र महेन्द्र निवासी कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर (उम्र करीब 50 वर्ष) की अज्ञात द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर  अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी सदर व थाना चरथावल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसओजी व थाना चरथावल पर 03 टीमों का गठन किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल