Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल खुलेगा तेरे मेरे सपने ( प्री- मैरिटल काउन्सलिंग सेंटर)

राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल खुलेगा तेरे मेरे सपने ( प्री- मैरिटल काउन्सलिंग सेंटर)

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
राष्ट्रीय महिला आयोग की  अध्यक्ष विजया रहाटकर के जनपद मुजफ्फरनगर आगमन पर डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा तथा सीडीओ कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण द्वारा सम्मान प्रतीक एवं लाइव प्लांट भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
अध्यक्ष  द्वारा विकास भवन सभागार मुजफ्फरनगर में महिला जनसुनवाई की गयी। राष्ट्रीय महिला आयोग में पंजीकृत 48 प्रकरणों एवं अन्य उपस्थित प्रकरणों में जनसुनवाई कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।  उक्त प्रकरणों मे संबंधित अधिकारियों को अनुपालन आख्या  आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही महिला जनसुनवाई हेतु उपस्थित महिलाओं/ बालिकाओं को भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं-जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्य बाल सेवा योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, मनरेगा, एवं स्पॉन्सरशिप योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
महिला जन-सुनवाई उपरांत माननीय अध्यक्ष  द्वारा समीक्षा बैठक में महिलाओं संबंधी योजनाओं/कार्यक्रमों एवं उनके क्रियान्वयन के विषय में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगणों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी एवं पात्र लाभार्थियों के जीवन एवं व्यवहार में क्या-क्या बदलाव आये के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी।
महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतितोष, प्रतिषेध) 2013 के अन्तर्गत गठित आंतरिक समिति एवं जनपद स्तर पर गठित स्थानीय समिति के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये एवं जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पॉश एक्ट के अन्तर्गत गठित स्थानीय समिति द्वारा किये गये कार्यों के लिए जिलाधिकारी महोदय की पहल की प्रशंसा करते हुए बधाई दी गयी एवं महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल हेतु शपथ भी दिलाई गयी।
 समीक्षा बैठक उपरांत अध्यक्ष  द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस  को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम/बैठक का संचालन समिति सदस्य डा0 राजीव कुमार द्वारा दिया गया। उक्त महिला जन-सुनवाई एवं बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी  कंडारकर कमलकिशोर, पुलिस अधीक्षक (अपराध)  इंदु सिद्धार्थ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुनील तेवतिया, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी  रूपाली राय,  राजू कुमार साव,  रविशंकर मिश्रा,  ऋषिका सिंह, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, परियोजना निदेशक (जिला ग्राम्य विकास अभिकरण), उपायुक्त (श्रम रोजगार/मनरेगा), उप निदेशक कृषि/जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, सहायक आयुक्त उद्योग  आशीष कुमार, अग्रणी बैंक प्रबंधक, अधिशासी अभियंता (जल जीवन मिशन), परियोजना अधिकारी (जिला नगरीय विकास अभिकरण)  पंकज प्रकाश राठौर, जिला प्रोबेशन अधिकारी/संरक्षण अधिकारी  संजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी  सुशील कुमार, डाक विभाग के पदाधिकारीगण, समस्त सदस्य स्थानीय समिति  विशाखा, हेमलता, केन्द्र प्रशासक (वन स्टॉप सेंटर)  पूजा नरूला तथा पुलिस/प्रशासन से संबंधित अधिकारीगण शामिल रहे। उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल