Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय व जनसुनवाई हॉल का एसएसपी ने किया उद्घाटन

नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय व जनसुनवाई हॉल का एसएसपी ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना नई मण्डी में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया उद्घाटन।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा थाना नई मण्डी में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारीगण द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगरअमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी भोपा  देववृत बाजपेई, प्रभारी निरीक्षक नई मण्डी  आनन्द देव, निरीक्षक  बृजेश कुमार शर्मा मिश्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

उद्घाटन उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने वक्तव्य में कहा कि जनसुनवाई हॉल के सुचारु संचालन से आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल