Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » होमगार्डस भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारी को लेकर बैठक, विभिन्न बिन्दुओं पर दिए निर्देश

होमगार्डस भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारी को लेकर बैठक, विभिन्न बिन्दुओं पर दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

आगामी होमगार्डस भर्ती परीक्षा-2026 जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 25/26/27.04.2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को नकल विहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 21.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा जिला पंचायत सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान अपर जिलाधिकारी(वित्त)  गजेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात  अतुल कुमार चौबे, पुलिस आब्जर्वर  कृष्णगोपाल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, डीआईओएस, बीएसए, सभी पुलिस केन्द्र प्रभारी व परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक/प्रबन्धक व परीक्षा से सम्बन्धित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान उनके द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने, पेयजल आदि की उचित व्यवस्था करने, सीसीटीवी कैमरों को चेक करने, परीक्षा में फर्जीवाडा/नकल पर पूर्णतः रोक लगाने और परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए कडे प्रबंध करने, कही भी फर्जीवाडे की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कठोर कार्यवाही करने, सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की डियूटी लगाने, जनपद में यातायात व्यवस्था बनाये रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रुम में ही रखें तथा स्ट्रांग रुम में सुरक्षा के उच्चतम मानकों का शत-प्रतिशत पालन हो एवं सभी सुरक्षा उपकरण पूरी तरह से कार्यशील रहें जिससे प्रश्न-पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल