Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एसपी सिटी ने किया नगर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण

एसपी सिटी ने किया नगर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा थाना कोतवाली नगर का किया गया वार्षिक निरीक्षण, अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा थाना कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। थाना कोतवाली नगर पर मिशन शक्ति केन्द्र/ महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा गया जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता की समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं उल्लेखित विवरण के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, मेस, स्वच्छ पानी की उपलब्धता, मंदिर परिसर, अग्निशमन यंत्रों आदि का निरीक्षण करते हुए मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ-सफाई व रख-रखाव तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया।  उनके द्वारा त्यौहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव खनन, शराब/अवैध मादक पदार्थ तस्कर, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी कार्यवाही करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चैकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल