मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता के कारण शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रतिदिन खराब होती जा रही है। रविवार को सदर बाजार में कूड़े के ढेर लगे हुए नजर आए हैं। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा सदर बाजार में नालियों की सफाई कराई गई है। सफाई के दौरान कर्मचारियों ने नालियों से पॉलिथीन प्लास्टिक कचरा आदि निकला है। उक्त कूड़ा निकालने के बाद उसे वहीं पर दुकानदारों के बाहर छोड़ दिया गया है। दुकानदारों के बाहर लगे कूड़े के देर से व्यापारियों और ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 143





