मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सांसद हरेंद्र मालिक एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता जिला सलाहकार समिति/ जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि सासंद हरेंद्र मालिक रहे। बैठक में पंजाब नैशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजेन्द्र पॉल ने मुख्य अतिथि व जिलाधिकारी को बुक्के देकर स्वागत किया।


बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने किया तथा उक्त बैठक में बैंको की उपलब्धि जिले की प्रगति के बारे में अवगत कराया। बैठक में सासंद ने सभी बैंकर्स के अधिकारियों को निर्देश दिए की सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाए जाने में अपना पूर्ण सहयोग करें, जिस योजना के संबंध जो भी आवेदन आए उसका निस्तारण अवश्य करें, कोई भी आवेदन को लंबित न रखा जाए।

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा स्वयं सहायता समूह की प्रगति के कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी बैंकों के जिला समन्वयको को निर्देशित किया कि वह इन योजनाओं में तत्काल अपनी प्रगति सुनिश्चित करे तथा जो बैंक उक्त योजनाओं में कार्य नही कर रहे है उनके चेयरमैन को मेरे स्तर से पत्र भेजे जाए। सांसद ने जिले में बैंको के द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों के योगदान की सराहना की तथा सभी बैंक सामाजिक कार्य मे जिले को अपना योगदान करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण ने भी जिले में चल रहे स्वयं सहायता समूहो की सीसीएल की समीक्षा की तथा सभी बैंकों को स्वयं सहायता समूहो को अधिक से अधिक सीसीएल कर उन्हें आत्म निर्भर बनाने में सहयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी एव सभी बैंकों के जिला समन्वयक , सरकारी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






