Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » भाजपा के खिलाफ भडका वाल्मीकि समाज, नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा के खिलाफ भडका वाल्मीकि समाज, नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार को वाल्मीकि समाज के सब्र का बांध टूट गया है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने टाउन हाल में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया है। वहीं भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए है।  उन्होंने कहा कि भाजपा में वाल्मीकि समाज की अनदेखी की जा रही है।
वाल्मीकि समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा नवनियुक्त हुए जिला पदाधिकारियों एवं नामित सभासदों मे वाल्मीकि समाज की अनदेखी की गई है। समाज का प्रतिनिधित्व ना होने से वाल्मीकि समाज काफी नाराज है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को यह लगता है की वाल्मीकि समाज तो हमारा परमानेंट और स्थाई रूप से वोट बैंक और पार्टी के लिए काम करने वाला समाज है, लेकिन यह अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। समाज अब जागरूक व एक हो चुका है। भाजपा द्वारा राजनीतिक स्तर पर जो शोषण व दमन समाज का किया जा रहा है यह निंदनीय है। समाज इसका विरोध आने वाले विधानसभा चुनाव मे भी करेंगा। इस दौरान मुकेश बिडला, सन्नी सिलेलान भावाधस, कपिल पहिवाल, मनीष बिडला , पवन मचल, अजीत पहिवाल, प्रमोद मचल, रोहित ,दीपक, राजेश, राजू वेद, देवीदास, अनुज , वंश आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल