मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

दीपक गैस एजेंसी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ , इस डर से उपभोक्ता एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। घरेलू गैस की बुकिंग में वृद्धि से व्यवस्थाएं बिगड़ रही हैं। बुधवार को गैस के लिए मारामारी रही। उपभोक्ता घंटों कतार में लगे रहे। दूसरी ओर आपूर्ति विभाग का दावा है कि गैस एजेंसियों पर रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और पूरा स्टॉक है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें बुकिंग करने के घंटों बाद ओटीपी आने से गैस आपूर्ति में बाधा आ रही है। लोगों में गैस नहीं मिलने का डर बना हुआ है। यही कारण है कि गैस की बुकिंग दोगुनी हो गई है। पहले एजेंसियों पर रोजाना200-300 बुकिंग होती थी, जो अब 400 से 500 हो गया है। इसके कारण कई गैस कंपनियों के ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर लोड बढ़ गया है। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतें आ रही हैं।







