मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


जनपद मुजफ्फरनगर में सोमवार से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जोडों की शादी होनी शुरू हुई है। सोमवार को बुढाना, शाहपुर और बघरा में काफी जोडों की शादी हुई है। बघरा ब्लाक में आयोजित सामूहिक विवाह को लेकर घोटाले और रिश्वत खोरी के गंभीर आरोप लगे है। शादी की शहनाई के बीच एक रिश्वत खोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर बडी तेज से वॉयरल हो गया। जिसमें एक प्राइवेट व्यक्ति के द्वारा बघरा ब्लाक कार्यालय में कुर्सी पर बैठे हुए रिश्वत ली जा रही है। यह वीडियो वॉयरल होते ही जिला प्रशासन में हडकम्प मच गया। डीएम के निर्देश पर सीडीओ और एसडीएम सदर जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे।


बघरा स्थित के सी फार्म में ब्लाक अधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बडे भव्य रूप और धुमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित हिन्दु जोडों की शादी और मुस्लिम जोडा का निकाह कराया जा रहा था। इस दौरान भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमित धर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया की बघरा ब्लॉक बीडीओ व एडीओ समाज कल्याण द्वारा योजना में घोटाला किया जा रहा है। सामूहिक विवाह कराने के नाम पर दस हजार रूपये रिश्वत ली जा रही है। उन्होंने बताया की सल्हाखेड़ी निवासी एक महिला से भी दस हजार लिये गये लेकिन उनका नाम फिर भी सूची में नही आया। इस बीच रिश्वत खोरी का वीडियो वायरल हो गया। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्हें द्वारा प्रत्येक बिन्दु पर जांच की गई। जांच में सामने आया कि उक्त वीडियो तीन माह से अधिक पुराना है।
इन्होंने बताया
वीडियो में एक प्राइवेट व्यक्ति ब्लाक कार्यालय में कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। उसके द्वारा रिश्वत ली जा रही है। इस मामले की जांच की जा रही है। उक्त वीडियो तीन माह से अधिक पुराना है। इसमें कोई सरकारी अधिकारी और कर्मचारी नहीं है, लेकिन वीडियो ब्लाक कार्यालय है। कार्यक्रम में 52 में से 43 जोडे मौजूद थे। 43 जोडों की बॉयोमैट्रिक कराते हुए शादी कराई गई है। गलत मंशा से वीडियो वॉयरल करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, सीडीओ मुजफ्फरनगर






