मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रवार को एक सटीक सूचना के आधार पर विभाग ने पुलिस टीम के साथ शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित किए गए गैस सिलेंडरों को बरामद किया है। इस मामले में दुकान संचालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मुजफ्फरनगर – पूर्ति निरीक्षक (नगर क्षेत्र) आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी प्रभारी देवपाल सिंह की संयुक्त टीम ने कुंदनपुरा स्थित एक दुकान पर छापा मारा। ऊपर से देखने पर यह दुकान सामान्य लगती थी, जहां बाहर एयरटेल का बोर्ड लगा था और संचालक राजकिशोर गर्ग मोबाइल रिचार्ज व बैंकिंग ट्रांजेक्शन (नकद निकासी) का काम करता था। तलाशी के दौरान दुकान के भीतर से 12 खाली सिलेंडर बरामद हुए। इसके अलावा मौके पर छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे भी पाए गए। अधिकारियों को आशंका है कि दुकान संचालक ने सुबह के समय ही भरे हुए सिलेंडरों की ऊंची कीमतों पर बिक्री कर दी थी, जिसके चलते केवल खाली सिलेंडर ही हाथ लग सके। आरोपी से पूछताछ जारी है






