Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » लक्ष्य के सापेक्ष कम लोन स्वीकृति होने पर सीडीओ नाराज

लक्ष्य के सापेक्ष कम लोन स्वीकृति होने पर सीडीओ नाराज

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंगलवार को विकास भवन के सभागार में सीडीओ कंडाकर कमल किशोर देश भूषण ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक की है। योजना में कुल लक्ष्य के सापेक्ष कम लोन स्वीकृति पर नाराजगी जताई गई।
योजना की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया की योजना के उदासीन रवैये पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में कई शाखा प्रबंधक को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए चेताया गया। 18 मार्च को आयोजित होने वाले ऋण वितरण शिविर के लिए सभी बैंकों को लक्ष्य आवंटित किए गए। समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सहित सभी जिला समन्वयक मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल