Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे 7646 घर, बिजली का बिल भी हुआ कम

सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे 7646 घर, बिजली का बिल भी हुआ कम

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जनपद में 7646 घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे है। जनपद में 7646 उपभोक्ताओं के यहां पर करीब 22938 किलोवॉट क्षमता के सोलर पैनल लगे है। इसके अलावा करीब 6699 उपभोक्ताओं के खातों में लगभग 80 करोड की सब्सिडी पहुंच गई है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का 13 फरवरी 2024 को शुभांरभ हुआ था। इस योजना के अन्तर्गत घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट लगाये जा रहे है। जिस पर भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। जनपद मुजफ्फरनगर में करीब 15,226 घरेलू विद्युत उपभोक्ताआें ने सोलर पैनल के लिए नेडा विभाग में आवेदन किया है। जिसमें से 7 हजार 646 घरों में सोलर पैनल लग चुके है। वहीं 7 हजार 304 उपभोक्ताओं का पावर कारपोरेशन के द्वारा सत्यापन किया गया है। जनपद में 7 हजार 646 उपभोक्ताओं के यहां पर करीब 22938 किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल लगा है। इसके अलावा करीब 6 हजार 699 उपभोक्ताओं के खातों में करीब 80 करोड की सब्सिडी पहुंच गई है। इस योजना में मुख्य भूमिका बैंक की है। अधिकतर लाभार्थियों द्वारा लोन लेकर संयंत्र लगवाये जाते है, लेकिन बैंको द्वारा लोन लाभार्थियों को शीघ्र उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। भारत सरकार की इस महत्व पूर्ण योजना में बैंक स्तर पर लाभार्थियों का सहयोग नहीं किया जा रहा है। उन्हें समय पर लोन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिस कारण जनपद में लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है।

इन्होंने बताया
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 15266 लोगों ने आवेदन किया है। जिसमें से 7646 उपभोक्ताओं के यहां पर सोलर पैनल लग चुका है। 7304 उपभोक्ताओं का पावर पारपोरेशन के द्वारा सत्यापन किया गया है। वहीं 6699 लोगों के खातों में करीब 80 करोड की सब्सिडी पहुंच गई है।
भजन सिंह, प्रभारी यूपीनेडा परियोजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल