Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बोर्ड में पास हुआ वीर अब्दुल हमीद चौक पर एमडीए बना रहा लाइट स्तम्भ

बोर्ड में पास हुआ वीर अब्दुल हमीद चौक पर एमडीए बना रहा लाइट स्तम्भ

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सुजडू चौक का नाम परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक पास हुआ है। यहां पर नगर पालिका के द्वारा अब्दुल हमीद का स्मारक बनाया जाना है, लेकिन इस चौक पर एमडीए के द्वारा अशोक की लाईट (लाईट स्तम्भ) का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। सभासद मो. खालिद ने इस संबंध में डीएम उमेश मिश्रा से शिकायत की है। वहीं एमडीए के द्वारा कराए जा रहे लाईट स्तम्भ के कार्य को निरस्त कराने की मांग की है।
सभासद मो. खालिद ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि विगत 28 फरवरी को नगर पालिका की बोर्ड बैठक हुई है। इस बोर्ड बैठक के (प्रस्ताव सं. 914) के आधार पर सुजडू चौक का नाम बदलकर परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है, ताकि वहां पर शहीद अब्दुल हमीद का स्मारक बनाया जा सके। लेकिन उक्त स्था पर प्राधिकरण मुजफ्फरनगर द्वारा अशोक की लाईट (लाइट स्तम्भ) का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बोर्ड बैठक में पास प्रस्ताव सं. 914 के अनुक्रम में यहां पर स्मारक बनाया जाएगा। वीर अब्दुल हमीद ने 1965 के युद्ध अदभ्य साहस का परिचय दिया था उनकी शाहदत की सम्मान करने के लिए अत्यन्त गौरवशाली स्थल होगा। उन्होंने शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक पर प्राधिकरण द्वारा अशोक की लाईट (लाइट स्तम्भ) के निर्माण कार्य को निरस्त कर उक्त स्थल पर वीर अब्दुल हमीद के स्मारक निर्माण हेतु कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल