Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मृतक सोनू कश्पय के परिवार को मुख्यमंत्री कोष से मिली पांच लाख की आर्थिक सहायता

मृतक सोनू कश्पय के परिवार को मुख्यमंत्री कोष से मिली पांच लाख की आर्थिक सहायता

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रवार को सोनू कश्यप हत्याकांड में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पीडित परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने मृतक सोनू कश्यप की माता को मुख्य मंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख का आर्थिक सहायता के लिए चेक प्रदान किया है।
शहर के आबकारी किला मोहल्ला निवासी सोनू कश्यप की पांच जनवरी को सरधना थाना क्षेत्र के गांव सलावा निवासी ऑटो चालक सूर्या ने हत्या कर दी थी। आरोपी ने सोनू कश्यप के शव को जला दिया था। सोनू पांच जनवरी को अपने रिश्तेदारों के यहां ज्वालागढ जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सूर्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद से मृतक सोनू कश्यप के परिजन न्याय और मुआवजे की मांग करते आ रहे थे। शुक्रवार को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश नरेंद्र कश्यप के द्वारा मृतक सोनू कश्यप की हत्या के बाद उनकी माता कांति देवी को मुख्य मंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख का आर्थिक सहायता के लिए चेक प्रदान किया गया। परिवार जनों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर मृतक की बहन कु आरती देवी व अन्य परिजन, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार उपस्थित रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल