Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जिला पंचायत के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

जिला पंचायत के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


रविवार को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस बडे धूमधाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जिला पंचायत के सभागार में मनाया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म तथा भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा मतदाता को जागरूक करने के लिए प्रेरित किए जाने का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। जिसको सभी उपस्थित अधिकारियों तथा वरिष्ठ नागरिकों विद्यालय के प्रधानाचार्य अध्यापक/अध्यापिका व छात्र-छात्राओं आदि ने देखा है।


कलेक्ट्रेट से मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वेद प्रकाश व मदन ढींगरा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए नागरिकों को जागरूक किया। युवा कल्याण केंद्र से इकरा ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर मतदाताओं को जागरूक किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने 34 बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले व 10 सुपरवाईजरों तथा 12 स्वीप कार्यक्रमों में अच्छा कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके 10 नए मतदाताओं को प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं व युवतियों को मतदाता पहचान पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने शपथ दिलाई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण से विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/अध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जनपद के विद्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली, स्लोगन, लेखन, प्रतियोगिता, निबंध आदि के, द्वारा मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का संचालन शैली रंजन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल