Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » राज्यमंत्री को भीड ने घेरा और सुनाई अपनी पीडा

राज्यमंत्री को भीड ने घेरा और सुनाई अपनी पीडा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


रविवार को आवास विकास कालोनी का निरीक्षण करने पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को भीड ने घेर दिया। स्थानीय लोगों ने मंत्री को अपना दर्द सुनाया। लोगों ने मंत्री को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और फैली गंदगी से भी रूबारू कराया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगर पालिका ईओ को सफाई और मूलभूत सुविधा के संबंध में सख्त निर्देश दिए है।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनी के नागरिकों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नागरिकों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों व नगर पालिका ईओ को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में साफ -सफाई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से सुदृढ़ किया जाए तथा सभी जनसमस्याओं का शीघ्र, पारदर्शी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजलि चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, श्याम लाल प्रजापति, भूपेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल