Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » महाराणा प्रताप की मूर्ति मुजफ्फरनगर शहर में ना लगाए जाने को लेकर राजपूत समाज में नाराजगी

महाराणा प्रताप की मूर्ति मुजफ्फरनगर शहर में ना लगाए जाने को लेकर राजपूत समाज में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

 

राजपूत समाज के लोगों की एक आवश्यक मीटिंग अग्रवाल मार्किट मे ठाकुर सुभाष चौहान के प्रतिष्ठान पर हुई ।।
जिसमें मुजफ्फरनगर शहर मैं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति को लगाए जाने के विषय में चर्चा हुई। पूर्व में मुजफ्फरनगर से मंत्री कपिल देव अग्रवाल  के द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति को लगाने के लिए मिले आश्वासन में काफी समय बीत जाने के बाद भी मूर्ति को लगाए जाने की कोई तैयारी प्रशासन के द्वारा नहीं की जा रही है। इस पर रोष व्यक्त किया गया l
राजपूत समाज में महाराणा प्रताप की मूर्ति मुजफ्फरनगर शहर में ना लगाए जाने को लेकर काफ़ी रोष है l
सभा में सुभाष चौहान ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल से फोन पर बात कर उनसे सभी को मिलने का समय लिया जिस पर ट्रैक किया गया कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिलकर समाज की ओर से रोष व्यक्त किया जाएगा l
आज की मीटिंग मैं अमित पुंडीर,दिवाकर सोलंकी,दिव्यप्रताप राणा,अरुण प्रताप सिंह,नीरज सोलंकी,हर्षित पुंडीर,भारत,अंकुर ठाकुर,,संदीप चौहान,मोनू राणा,भारत, राज़ीव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल