Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » रहकडा ग्राम प्रधान व दो सचिव को कारण बताओनोटिस

रहकडा ग्राम प्रधान व दो सचिव को कारण बताओनोटिस

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

ग्राम सभा की भूमि पर अवैध निर्माण कराने पर रहकडा ग्राम प्रधान और दो सचिव बुरी तरह से फंस गए है। डीएम के आदेश पर एसडीएम जानसठ और तहसीलदार ने इस मामले की जांच की है। दोनों अधिकारियों ने अपनी जांच पूरी करते हुए रिपोर्ट डीएम को सौंपी है। डीएम उमेश मिश्रा ने ग्राम प्रधान और डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने दो सचिव को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

जनपद की ग्राम पंचायत रहकडा की प्रधान हीना जैदी और वर्तमान सचिव योगेश कुमार और तत्कालीन सचिव जोगेन्द्र के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की गई। ग्राम प्रधान और दोनों सचिव पर ग्राम सभा की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया गया है। डीएम ने इस मामले की जांच जानसठ एसडीएम और तहसीलदार को सौंपी। दोनों अधिकारियों ने जांच पूरी करते हुए रिपोर्ट डीएम को सौंपी है। प्रथम दृष्टा जांच में ग्राम प्रधान और दोनों सचिव दोषी माने गए है। इनके द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर निजी रास्ते के लिए इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है। डीएम उमेश मिश्रा ने ग्राम प्रधान हीना जैदी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल