Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एआर कॉपरेटिव के खिलाफ भडके किसान, जमकर की नारेबाजी

एआर कॉपरेटिव के खिलाफ भडके किसान, जमकर की नारेबाजी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बरला किसान सहकारी समिति से दो किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड न बनने पर शुक्रवार को गुस्साए किसानों ने भाकियू अराजनैतिक के मंडल महासचिव विपिन त्यागी के नेतृत्व में विकास भवन में तीसरे तल पर स्थित एआर कॉपरेटिव के कार्यालय पर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर भाकियू अ. के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एआर कॉपरेटिव कार्यालय में नहीं आए। उधर गुस्साए किसान शाम तक एआर कॉपरेटिव कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। शाम को करीब चार बजे एआर आफिस में आए और किसानों ने उन्हें ज्ञापन दिया।
भाकियू अ. मंडल महासचिव विपिन त्यागी ने बताया कि बाबर और मुनीर पुत्रगण कैशर अली ग्राम खोजा नंगला के निवासी है। उनकी जमीन देवबन्द तहसील में पडती है। उनके पिता कैशर अली बरला किसान सहकारी समिति के सदस्य थे। पिता की मौत के बाद दोनों भाई को समिति में सदस्य नहीं बनाया जा रहा है। वहीं उनका किसान क्रेडिट कार्ड भी नहीं बनाया गया है। जबकि दोनों किसान पिछले एक माह से चक्कर काट रहे है। इस संबंध में 13 और 14 जनवरी को भी एआर कॉपरेटिव कार्यालय में आकर शिकायत कर चुके है, लेकिन फिर शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। उधर सीडीओ ने एआर कॉपरेटिव से फोन पर सम्पर्क किया और उन्हें किसानों के बीच पहुंचने के निर्देश दिए। शाम को करीब चार बजे एमआर कॉपरेटिव कार्यालय में पहुंचे और किसानों से ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया। इस दौरान अंकुल, पप्पन चौधरी, राजीव सहरावत, महोसीन, मुकेश, धीरेन्द्र कुमार, सद्दाम, बाबर, अमित कुमार, अंकित जावला आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल