मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में गन्ना फसल के साथ दलहनी (उर्द एंव मूंग) सहफसली खेती करने वालें कृषकों को कृषि विभाग से निशुल्क बीज दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीकरण करना होगा।
जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि गन्ना फसल के साथ दलहनी सहफसली फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जनपद में कृषि विभाग के समस्त राजकीय कृषि बरीज भण्डारो परं नि:शुल्क बीज वितरण कार्यकम के अन्तर्गत उर्द बीज की मात्रा 200 कु. (1000 टैक्टेयर क्षेत्रफल) एंव मूंग बीज की मात्रा 600 कु. (3000 हैक्टेयर क्षेत्रफल) का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसान कृषि विभाग की पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीकरण करा कर नि:शुल्क उर्द एंव मूंग का बीज प्राप्त कर सकते है। उर्द एंव मूंग बीज फरवरी के प्रथम सप्ताह में प्रत्येक बीज गोदाम पर बीज की उपलब्धता हो जाएगा। उन्होंने किसानों से अनुरोध है कि जो गन्ना फसल के साथ दलहनी फसल (उर्द एंव मूंग) की सहफसली खेती करने के इच्छुक है वो जायद में गन्ना फसल की बुवाई के साथ दलहनी फसल (उर्द एंव मूगे) के निशुल्क बीज ऑनलाईन बुकिंग करने के उपरान्त अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डारो से प्राप्त कर सकते है। इससे किसानो को गन्ने की फसल के साथ दलहनी फसल की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। आनलाईन बुकिंग की अधिक जानकारी के लिये किसान अपने विकास खण्ड पर स्थित बीज गोदाम पर जाकर बीज गोदाम प्रभारी / सम्बन्धित क्षेत्रीय कर्मचारी से सम्पर्क कर जन सेवा केन्द्र के माध्यम से अपनी बुकिंग करा सकते है।







