Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पालिका ने करीब 30 लाख रुपए खर्च कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डलवायी 2800 मीटर पानी की पाइप लाइन

पालिका ने करीब 30 लाख रुपए खर्च कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डलवायी 2800 मीटर पानी की पाइप लाइन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

इंद्रौर की घटना को लेकर नगर पालिका सक्रिय बनी हुई है। नगर पालिका ने हॉल में करीब 30 लाख रुपए खर्च करते हुए शहर में करीब 2800 मीटर पानी की नई पाइप लाइन डाली है। उक्त पाइप लाइन के डलने से शहर के दर्जनों मोहल्लों में पेयजलापूर्ति में सुधार हुआ है। अब नगर पालिका शहर के करीब 28 ओवरहेड टैंक की सफाई कराने के लिए एस्टीमेंट तैयार कर रही है। जिसे स्वीकृति के लिए पालिका बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा।

नगर पालिका के जलकल विभाग एई अनुज कुमार के द्वारा लगातार शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति को दुरूस्त रखने के प्रयास किए जा रहे है। शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी, आदर्श कालोनी, जनकपुरी, एकता विहार, गांधी कालोनी, खालापार, कल्याणपुरी, सुजडू, ब्रह्मपुरी, गांधी नगर, कूकडा, वर्मा पार्क आदि क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति प्रभावित बनी हुई थी। यहां पर पानी की पाइप लाइन काफी पुरानी होने के कारण जर्जर हालत में थी। जिस कारण अधिकांश यहां पर लीकेज की समस्या बनी रहती थी। पालिका के जलकल विभाग ने करीब 30 लाख रुपए खर्च करते हुए पानी की नई पाइप लाइन डलवायी है।

इन्होंने बताया

शहर के पेयजलापूर्ति में सुधार के लगातार प्रयास किए जा रहे है। करीब 30 लाख रुपए खर्च करते हुए शहर के विभिन्न मोहल्लों में करीब 2800 मीटर पानी की नई पाइप लाइन डाली गई है। जिन मोहल्लों में पेयजलापूर्ति प्रभावित बनी हुई है, वहां पर सुधार के प्रयास किए जा रहे है।

जितेन्द्र कुमार, जेई जलकल नगर पालिका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल