Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नाला निर्माण की गुणवत्ता खराब मिलने पर चेयरपर्सन ने ठेकेदार को लगाई फटकार

नाला निर्माण की गुणवत्ता खराब मिलने पर चेयरपर्सन ने ठेकेदार को लगाई फटकार

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने वार्ड संख्या तीन के अंतर्गत चल रहे सुजड़ू रोड नाला निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी अनियमितताओं की शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गुरुवार देर रात अचानक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नगर पालिका की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित पूरा अमला मौजूद रहा। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर पहुँची पालिका अध्यक्ष ने मौके पर निर्माण विभाग के इंजीनियरों को बुलाकर तत्काल जांच कराई। जांच में पाया गया कि नाले के निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री और सरिया निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मौके पर ही ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को विस्तृत जांच करने और दोषी पाए जाने पर ठेकेदार का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए।
स्थानीय लोगों ने पालिका अध्यक्ष की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल