Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पावर कारपोरेशन की ओटीएस योजना में 40687 उपभोक्ताओं का पंजीकरण, जमा हुए 49.62 करोड रुपए

पावर कारपोरेशन की ओटीएस योजना में 40687 उपभोक्ताओं का पंजीकरण, जमा हुए 49.62 करोड रुपए

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन की ओटीएस योजना 2025-26 के प्रथम चरण में अभी तक 40687 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया है। वहीं इन उपभोक्ताओं ने करीब 49.62 करोड रुपए जमा किए है। वहीं बिजली चोरी के करीब 14144 प्रकरण है। जिन पर करीब 56.13 करोड रुपए बकाया है। इनमें से 1585 लोगों ने पंजीकरण कराते हुए करीब 2.65 करोड रुपए जमा किए है।
मुख्य अभियंता विनोद गुप्ता ने बताया कि जनपद में करीब 7958 उपभोक्ता ऐसे है जिन्होंने बिजली कनेक्शन लेने के बाद कभी भी बिजली बिल जमा नहीं किया है। इन पर करीब 39.77 करोड रुपए बकाया है। ओटीएस योजना के तहत इनमें से 1301 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया है। वहीं करीब 2.96 करोड रुपए जमा किए है। वहीं जनपद में करीब 124591 उपभोक्ताओं पर करीब 344.11 करोड रुपए बकाया है। ओटीएस के प्रथम चरण में करीब 40687 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराते हुए करीब 49.62 करोड रुपए जमा किए है। प्रथम चरण में अभी तक 30.70 प्रतिशत पंजीकरण और 12.93 प्रतिशत धनराशि प्राप्त हुई है। अब ओटीएस योजना का दूसरा चरण चलेंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल