मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

प्रदेश की तीव्र गति से बढ़ती जनसंख्या और नगरीकरण को लेकर नगर पालिका में एक्सईएन निर्माण समेत कई पद सृजन होगे। इसके लिए प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद ने शासनादेश जारी किया है। प्रदेश के प्रथम श्रेणी की नगर पालिका परिषदों (लोनी, मुजफ्फरनगर, मऊ, रामपुर) में पूर्व सृजित पदों को सम्मिलित करते हुए नवीन पदों को 28 फरवरी 2026 तक की अवधि के लिये अस्थायी रूप से सृजित किये जाने के लिए राज्यपाल के द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं बशर्ते उक्त पद बिना किसी सूचना के या उसके पूर्व ही समाप्त न कर दिये जाए।
प्रथम श्रेणी की नगर पालिका परिषदों में केन्द्रीयित सेवा के पदों के सृजन के संबंध में प्रमुख सचिव शासन पी. गुरु प्रसाद ने डीएम मुजफ्फरनगर, गाजियबाद, मऊ और रामपुर के लिए निर्देश जारी किए है। नगरीय निकायों में बढ़ती जनसंख्या के सापेक्ष गुणवत्तापूर्ण जनसुविधाओं एवं सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु प्रदेश की नगर पालिका परिषदों को प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से जनसंख्या के आधार व शासनादेश के माध्यम से 03 श्रेणियों में वर्गीकृत / श्रेणीकृत किया जाएगा। अब नगर पालिका में अधिशासी अभियंता सिविल, सहायक लेखाधिकारी, स्वच्छा अधिकारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक लेविल प्रथम एवं द्वितीय, नगर नियोजक, सहायक नगर नियोजक, उद्यान अधीक्षक, पशु कल्याण अधिकारी, सहायक अभियंता पर्यावरण का पद सृजन किया गया है। उक्त पदों पर होने वाला व्यय-भार नगर पालिका परिषदों द्वारा अपने संसाधनों से वहन किया जायेगा। श्रेणी-1 की नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों के वेतनमान को उप नगर आयक्त के उक्त पदों पर होने वाला व्यय-भार नगर पालिका परिषदों द्वारा अपने संसाधनों से वहन किया जायेगा। प्रदेश की नगर पंचायतों हेतु सृजित अवर अभियंता के पद को नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों के साथ संविलीन कर लिया गया है। अब अवर अभियंता (सिविल) तीनों श्रेणी के नगर निकायों नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों में पदस्थ किये जा सकेंगे।







