Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सिंचाई विभाग की सड़कों में हुए भ्रष्टाचार और कार्रवाई न होने पर सुमित मलिक की डीएम कार्यालय पर भूख हडताल पहली जनवरी से शुरू

सिंचाई विभाग की सड़कों में हुए भ्रष्टाचार और कार्रवाई न होने पर सुमित मलिक की डीएम कार्यालय पर भूख हडताल पहली जनवरी से शुरू

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सिंचाई विभाग के द्वारा सड़क निर्माण के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ समाज सेवी सुमित मलिक ने मोर्चा खोल दिया है। शिकायतकर्ता सुमित मलिक ने बताया कि सड़क की जांच होने पर अनियमितता सामने आयी है, लेकिन इसके बाद भी सिंचाई विभाग के एक्सईएन, जेई और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि वह पहली जनवरी से डीएम कार्यालय पर भूख हडताल पर बैठेगे।
गांव पीनना निवासी समाजसेवी सुमित मलिक के द्वारा गांव पीनना में रजवाहा रोड पर सिंचाई विभाग के द्वारा बनाई गई सड़क की शिकायत की गई। यह सड़क करीब 31.52 लाख से बनाई गई है। इस सड़क का निर्माण मेसर्स अनंत बिल्डर्स के द्वारा किया गया है। यह सड़क सात दिन बाद ही उखडनी शुरू हो गई। अब उक्त सड़क पर घास भी उग गई है। उधर चरथावल के गांव बुडीना खुर्द में सिंचाई विभाग के द्वारा दो सड़कों का निर्माण कराया गया है। जिसका बजट 30.59 लाख रुपये और 27.59 लाख रुपए रहा है। इन दोनों सड़कों का निर्माण चौधरी बिल्डर्स ने किया। सीडीओ की जांच में तीनों सड़क अधोमानक पाई गई है। बुडीनाखुर्द गांव के समीप बनी दोनों सड़क की मोटाई मानक से कम मिली। वहीं तीनों सड़कों में तारकोल का प्रयोग काफी कम पाया गया। सड़कों की ऊपरी भाग पर तारकोल का स्प्रे सड़क मजबूत दिखाने के लिए किया गया। जांच होने पर सब कुछ सामने आने के बाद भी कोई कार्रवाई इस मामले में नहीं हो पायी है। इस बात से शिकायतकर्ता सुमित मलिक खफा है। उन्होंने बताया कि वह पहली जनवरी को सुबह 11 बजे डीएम कार्यालय पर भूख हडताल शुरू करेंगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल