मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार की रात्रि रेन बसेरे में सोने के लिए कुछ महिलाओं को जगह नहीं मिल पायी। जिस कारण उन्होंने हंगामा कर दिया। वहीं रेन बसेरे के बाहर बैठ गई। सूचना मिलने पर नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साएं महिलाओं को समझाकर शांत कराया और रेन बसेरे में रात्रि विश्राम की व्यवस्था कराई।
नगर पालिका ने भीषण ठंड को देखते हुए तीन रेन बसेरे की व्यवस्था हुई है। जिसमें से दो रेन बसेरे अस्थाई और एक रेन बसेरा स्थाई है। रेलवे स्टेंशन के समीप स्थित स्थाई रेन बसेरे में 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। वहीं एसडी पब्लिक स्कूल के सामने और साईधाम के सामने स्थित अस्थाई रेन बसेरे में 15 से 20 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। सोमवार की रात्रि में तीनों रेन बसेरे फुल हो गए। कुछ बेहसरा महिलाए स्थाई रेन बसेरे पर पहुंची। वहां पर उन्हें रात्रि विश्राम के लिए जगह नहीं मिल पायी। उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर नगर पालिका के राजस्व निरीक्षण मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साई महिलाओं को शांत कराया। उनके लिए अलग से गद्दे और कम्बल आदि की व्यवस्था की। इसके बाद महिलाएं शांत हुई। रेन बसेरे में प्रतिदिन बढ रही संख्या को देखकर राजस्व निरीक्षक ने इसकी सूचना ईओ को भी दी है। वहीं उक्त घटना की भी जानकारी दी है। अब नगर पालिका एक ओर अस्थाई रेन बसेरा बनाने की तैयारी कर रही है।







