Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » अनाधिकृत सीमन के विरोध में भाकियू अ. ने विकास भवन में किया हंगामा

अनाधिकृत सीमन के विरोध में भाकियू अ. ने विकास भवन में किया हंगामा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भाकियू अराजनैतिक ने अवैध और अनाधिकृत सीमन के विरोध में पशु पालन कार्यालय में जमकर हंगामा किया। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का भी घेराव किया है। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए रामपुर तिराहा, चांदपुर और घटायन में बेचे जा रहे अनाधिकृत सीमन की शिकायत की है। मुख्य पशु चिकिसाधिकारी डा. जितेन्द्र गुप्ता ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भाकियू अ. मोरना ब्लाक अध्यक्ष अंकित जावला ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर और आस पास के जनपदों में अवैध और अनाधिकृत फोजन सीमन बनाने व बेचेने का कार्य खूब जोरों से चल रहा है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। जिससे पशुओं में बाँझपन व खुरपका व मुँहपका आदि बीमारिया फैल रही है। पशु बीमार होकर मर रहे है और बॉझपन वाले पशुओं को किसान खुले व छुट्टा छोडने को मजबूर हो रहे है। पशु आकामक होकर खेत्ती में जा रहे है और किसानों पर हमला कर रहे है। जिससे कई किसानों की जान जा चुकी है। जिसकी ग्रामीणी द्वारा बार-बार शिकायत करने पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती है। जबकि इनके खिलाफ भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना पीसीआईसीडीए एक्ट 2009 में कार्यवाही करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ऐसे लोगो को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इन्होंने कहा
किसानों के द्वारा रामपुर तिराहा, चांदपुर और घटायन में अनाधिकृत सीमन बेचने की शिकायत की गई है। इस मामले में जांच कराते हुए कडी कार्रवाई की जाएगी।
डा. जितेन्द्र गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल