Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शहर में चल रही अवैध ई रिक्शाओं पर डीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश

शहर में चल रही अवैध ई रिक्शाओं पर डीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा ने जूम ऐप के माध्यम से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को वर्ष 2025 में सृजित नये ब्लैक स्पॉटों के सुधारीकरण के कार्य को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए है।
डीएम ने शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड के बारे में एवं ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किये जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व ट्रैफिक पुलिस के साथ विचार विमर्श करते हुए ई-रिक्शा से होने वाली भीड को कम करने हेतु निर्देशित किया गया। सड़क दुघर्टनाओं को कम करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रतिमाह अधिक सख्या में सेमीनार एवं गोष्ठी आयोजित कर आम जनमानस को जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ब्लैक स्पॉटस पर कराये गये सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा एवं सम्भावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नये ब्लैक स्पॉटों के चिन्हांकन व उनके सुधारीकरण का कार्य कराये जाने हेतु एनएचएआई व लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित किया है। वर्ष 2025 में सृजित नये ब्लैक स्पॉटों के सुधारीकरण के कार्य को तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को शहर के अन्दर हो रहे अतिक्रमण को पुलिस विभाग के सहयोग से हटाने के निर्देश दिये गये। जिला गन्ना अधिकारी को गन्ने के सीजन में सभी वाहनों की फिटनेस एवं वाहनों के पीछे रिफलेक्टर लगाये जाने के निर्देश दिये गये। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की निरन्तर फिटनेस चेक करने एवं लाईसेंस चेक किये जाने एवं अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं को तत्काल बन्द करने हेतु हेतु निर्देशित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल