Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अनन्तिम मतदाता सूची का हुआ प्रशासन, 88224 मतदाताओं की हुई बढोत्तरी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अनन्तिम मतदाता सूची का हुआ प्रशासन, 88224 मतदाताओं की हुई बढोत्तरी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान का कार्य पूर्ण हो गया है। जनपद के नौ ब्लाक में मतदाता सूची का अनन्तिम प्रशासन किया गया है। वहीं आपत्तियां मांगी गई है। 31 दिसम्बर से 6 जनवरी तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 88224 मतदाताओं की बढोत्तरी हुई है। अब पंचायत चुनाव के लिए जनपद में 1667266 मतदाता हो गए है।
जनपद मुजफ्फरनगर में वर्ष 2021 में त्रिस्तीय पंचायत चुनाव के दौरान 498 ग्राम पंचायत थी। जिनमें 17 लाख 2 हजार 230 मतदाता पंजीकृत थे। पंचायत चुनाव के बाद नगर पालिका मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार हुआ। जिसमें 11 गांव नगर पालिका में शामिल हो गए। 11 गांव पालिका में शामिल होने पर करीब 1 लाख 23 हजार 188 मतदाता शहरी हो गए। अब यह मतदाता निकाय चुनाव में अपना वोट देंगे। उधर 487 ग्राम पंचायतों में 15 लाख 79 हजार 42 मतदाता रह गए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अनन्तिम प्रकाशन किया गया है। अभियान के दौरान 156412 मतदाताओं के नाम काटे गये हैं। 88 हजार 224 नए मतदाताओं के नाम जोडे गए है। अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए करीब 16 लाख 67 हजार 266 मतदाता पंजीकृत हुए है। एडीईओ पंचायत सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्राप्त होने वाली सभी दावा एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर से 06 जनवरी तक संबंधित एसडीएम द्वारा किया जाएगा। इनके निस्तारण के उपरांत 6 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

त्रिस्तीय पंचायत चुनाव के लिए तैयार अनन्तिम मतदाता सूची
ब्लाक ग्राम पंचायत कटे वोटर नए मतदाता कुल वोटर
खतौली 84 20787 10737 222680
चरथावल 58 19999 10018 182429
जानसठ 61 17234 9598 197723
पुरकाजी 43 15067 4857 121781
बघरा 48 16424 9343 193136
बुढाना 60 20943 15897 235853
मोरना 50 15787 8268 182860
शाहपुर 40 11590 11222 154107
सदर 43 18581 8284 176697
योग 487 156412 88224 1667266

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल