Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मच्छरों के खात्में को पालिका 34.33 लाख से खरीदेंगी 30 फॉगिंग मशीनें

मच्छरों के खात्में को पालिका 34.33 लाख से खरीदेंगी 30 फॉगिंग मशीनें

 

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहरी क्षेत्र में मच्छरों का खात्मा करने के लिए नगर पालिका करीब 34.33 लाख रुपए खर्च करने जा रही है। इस धनराशि से नगर पालिका 30 छोटी फॉगिंग मशीनें खरीदेंगी। इसके लिए नगर पालिका के द्वारा टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। बताया जाता है कि गाजियाबाद की एक फर्म के द्वारा छोटी फॉगिंग मशीनें खरीदी जाएगी।
नगर क्षेत्र में मच्छरों का आतंक बना हुआ है। मच्छरों के प्रकोप से सभी नगरवासी काफी परेशान है। वहीं नगर पालिका के पास मच्छरों का खात्मा करने के लिए पर्याप्त संसाधन भी नहीं है। वर्तमान में नगर पालिका के पास चार फॉगिंग मशीन है। जिसमें से दो छोटी और दो बडी फॉगिंग मशीन है। शहरी क्षेत्र की अधिकांश गलियां काफी छोटी है। यहां पर उक्त फॉगिंग मशीनें नहीं पहुंच पाती है। जिस कारण ऐसी गलियों में फॉगिंग नहीं हो पाती है। जिस कारण मच्छरों का आतंक बना रहता है। अब नगर पालिका करीब 30 छोटी फॉगिंग मशीनें खरीदने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका करीब 34.33 लाख रुपए की धनराशि खर्च करेंगी। उक्त छोटी मशीनों के द्वारा सभी गली मोहल्लों में आसानी से फॉगिंग हो पाएगी। शहर के सभी 55 वार्डों से मच्छरों का खात्मा होगा। इसके लिए नगर पालिका ने लगभग सभी तैयारियां पूर्ण की हुई है। मशीनों के आने के बाद रोस्टर के अनुसार फॉगिंग अभियान शुरू किया जाएगा।

इन्होंने कहा
करीब 34.33 लाख से 30 छोटी फॉगिंग मशीनें खरीदने की तैयारी चल रही है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान में नगर पालिका के पास चार फॉगिंग मशीने है, जो पर्याप्त नहीं है। 30 छोटी मशीन आने के बाद शहर के सभी 55 वार्डों में आसानी से फॉगिंग होगी।
डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ नगर पालिका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल