मुजफ्फरनगर । हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिला निर्वाचन अधिकारी एंव डीएम उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिये डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर (डीसीसी) कलैक्ट्रेट में स्थापित किया है। इस सेंटर में टोल फ्री नंबर 1950 व 0131-2436918, 01312433023 में काल करने पर मतदाता निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) से संबंधित शिकायतें कर सकते व जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि अब सात फरवरी तक एसआईआर चलेंगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का एसआईआर कार्य प्रगति पर है। यह कार्यक्रम चार नवम्बर 2025 से शुरु हो चुका है जो कि सात फरवरी 2026 तक विभिन्न चरणों में सम्पन्न किया जाएगा। निर्वाचक नामावली से सम्बन्धित जनसुविधा के दृष्टिगत इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल सेंटर कलैक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर को सक्रिय कर दिया गया है। नागरिक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय कार्य अवधि के दौरान टोल-फ्री नम्बर 1950 व 0131-2436918, 01312433023 पर संपर्क कर निर्वाचक नामावली से सम्बन्धित अपने प्रश्नों या शिकायतों की नामावली से सम्बन्धित अपने प्रश्नी या शिकायतों की जानकारी प्राप्त कर सकते है। मतदाताओं से अपील की गयी है कि वे निर्वाचक नामावली में अपना नाम अवश्य जांच लें, जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निधीरित प्रपत्र पर आवेदन कर अपना नाम सम्मिलित कराएं ताकि आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।







