मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


जिला पंचायत के सभागार में आयोजित किसान दिवस में प्रदूषण और समितियों के द्वारा अधिक ब्याज वसूलने को लेकर किसानों के द्वारा कडी नाराजगी जताते हुए हंगामा किया गया। किसानों ने कहा कि वायु प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर कडी कार्रवाई की जाए। वहीं किसानों से तय ब्याज के अनुसार वसूली की जाए। किसानों ने स्मार्ट मीटर का कडे शब्दों में जमकर विरोध किया और अधिक बिजली बिल आने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बिजली बिल सहीं आने चाहिए।
किसानों ने कहा कि सहकारी समितियों के द्वारा जो ब्याज तय किया गया था उसे अधिक ब्याज की वसूली की जा रही है। समितियों के द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि किसानों से अधिक ब्याज की वसूली न की जाए। उन्होंने कहा कि किसानो को खाद एवं बीज़ की समय से आपूर्ति की जाए। किसानों को समय पर बीज और खाद नहीं मिल रहा है। जिस कारण किसान काफी परेशान है। सिंचाई विभाग द्वारा रजवाहो की सफाई नहीं कराई गई है। जिस कारण पानी ने आने में काफी समस्या आ रही है। भोपा क्षेत्र मे राजवाहा टूटने से कई गांव में हुए गेंहू सरसों की फसल के नुकसान हुआ है। जिसकी क्षतिपूर्ति की जाए। लोक निर्माण विभाग से बार बार शिकायत करने के बाद भी विभाग द्वारा कई सडकों की पुन:निर्माण वह मरम्मत न करने की शिकायत लगातार बनी हुई है। हर घर जल योजना के अंतर्गत पानी टंकी फिटिंग पाइप की अनियमितता की शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, मुख्य चिकित्साधिकारी जितेन्द्र गुप्ता, भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, मीडिया प्रभारी सुमित चौधरी, अंकित कुमार, राजेन्द्र, बिजेन्द्र कुमार, राकेश चौधरी, राजवीर सिंह, राजेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, सुमित कुमार, रामकुमार सिंह, ओमपाल सिंह, लोकेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

चकबंदी में कम हो गई जमीन, एडीएम प्रशासन से की शिकायत
मुजफ्फरनगर। सोमवार को भाकियू नेता नीरज पहलवान के साथ गांव पुरबालियान निवासी किसान इकबाल जिला पंचायत में आयोजित किसान दिवस में पहुंचा। इकबाल पिछले काफी समय से बीमार चल रहा है। उसने एडीएम प्रशासन से बताया कि गांव में पिछले कई साल से चकबंदी चल रही है। उसकी गांव में 11 बीघा जमीन थी। चकबंदी होने पर अभी तक उसे मात्र दो बीघा भूमि मिली है। शेष भूमि अभी तक नहीं मिल पायी है। एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह ने इस मामले की जांच कराने के आदेश दिए है।






