मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
नगर पालिका के निर्माण विभाग के द्वारा शहरी क्षेत्र में करीब 44.85 करोड के विकास कार्य कराए जाएगे। इसके लिए निर्माण विभाग के द्वारा कार्य योजना तैयार की गई है। शहर के 55 वार्डों में होने वाले निर्माण कार्यों को लेकर एस्टीमेंट तैयार किया गया है। पालिका टेंडर प्रक्रिया अपनाते हुए 237 निर्माण कार्य कराएगी।
नगर पालिका के निर्माण विभाग के द्वारा शहर में विकास कार्य कराने के लिए खाका तैयार किया गया है। पालिका के अधिकारियों के द्वारा शहर के 55 वार्डों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान टूटी सड़क, नाली, नाले आदि को चिन्हित किया गया है। इसके बाद उक्त स्थानों पर निर्माण कार्य कराने के लिए एस्टीमेंट भी तैयार किया गया है। जिसे बोर्ड ने भी स्वीकृति दे दी है। अब नगर पालिका टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए शीघ्र 237 निर्माण कार्य शुरू कराने जा रही है।

– 9.97 लाख से डीएम आवास के सामने होगा लाईिटंग का कार्य
– 15.09 लाख से पालिका क्षेत्र में डिवाईडर पर फलेक्सीबल मिडीयन मारकर लगाने का कार्य
– 9.98 लाख से मेरठ रोड स्थित डीएम आवास के सामने लैंड स्कैपिंग व सौन्दर्यकरण का कार्य
– 49.87 लाख से जिला अस्पताल के बराबर में नाले वाली सड़क पर वेडिंग जोन बनाने का काम
– 1.28 करोड से भागीरथ चौक स्थित नाले का पुलिया से श्रीराम कालेज के सामने होते हुए रेलवे क्रॉसिंग तक नाले की दीवारों को ऊंचा करने का कार्य व आरसीसी नाले का निर्माण कार्य
– 1.99 करोड एटूजेड चौराहा स्थित पुलिया से श्रीराम कालेज के सामने होते हुए रेलवे क्रॉसिंग तक बाई और साइड सीसी सड़क निर्माण कार्य
– 1.99 मीनाक्षीपुरम गली नम्बर 1 की पुलिया से रेलवे क्रासिंग तक दाई और साइड सीसी सड़क निर्माण का कार्य
– 18.10 लाख रिजर्व पुलिस लाईन में टीन शैड निर्माण का कार्य
– 8.80 लाख से पालिका शेल्टर होम की मरम्मत एंव रंगाई पुताई आदि कार्य
– 34.71 लाख से नगर पालिका कार्यालय भवन के प्रथम तक की छत के वाटर प्रूफिंग का कार्य
-14.33 लाख से वहलना स्थित पंचायत भवन के पास डॉग शेल्टर होम का निर्माण कार्य







