Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एसडी पब्लिक स्कूल के बाहर बनी रोडवेज बसों की अवैध पार्किंग पर चेयरपर्सन नाराज

एसडी पब्लिक स्कूल के बाहर बनी रोडवेज बसों की अवैध पार्किंग पर चेयरपर्सन नाराज

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

एसएसपी आवास के समीप स्थित एसडी पब्लिक स्कूल के पास बनी रोडवेज बसों की अवैध पार्किंग को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कडी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस संबंध में रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर चेतावनी दी है। उन्होंने स्कूल के गेट से बसों को हटाने के लिए कहा है। चेयरपर्सन ने कहा कि रोडवेज बसों की अवैध पार्किंग को लेकर बच्चों और अभिभावकों को काफी परेशानी हो रही है।
रोडवेज बसों की बढती संख्या को लेकर रोडवेज बस स्टेंड अब छोटा पड रहा है या फिर रोडवेज बस चालक सवारियों को बैठाने के चक्कर में घंटों तक रोडवेज बसों को एसडी पब्लिक स्कूल के बाहर खडा रखते है। ऐसे में स्कूली बच्चों और अभिभावकों को काफी परेशानी उठानी पड रही है। इस संबंध में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कडी नाराजगी जताते हुए एआरएम को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि बसों की अवैध पार्किंग से यहां पर जाम की स्थित बनी रहती है। वहीं दुर्घटना होनी की भी संभावनाए बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में विद्यालय गेट के सामने किसी भी बस का अवैध ठहराव पाया गया तो संबंधित चालकों और रोडवेज विभाग के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी विभाग की होगी। चेयरपर्सन ने इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि डीएम, एसएसपी और जिला विद्यालय निरीक्षक व संबंधित थाना प्रभारी को भी भेजी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल