Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सड़कों पर लगे कूडे के ढेर, कैसे होगा कचरा मुक्त शहर, विशेष अभियान की जा रही खानापूर्ति

सड़कों पर लगे कूडे के ढेर, कैसे होगा कचरा मुक्त शहर, विशेष अभियान की जा रही खानापूर्ति

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


शासन के निर्देश पर शुरू हुए विशेष अभियान के बाद भी शहर कचरे से मुक्त नहीं हो रहा है। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन व रैकिंग प्राप्त करने के लिए प्रमुख सचिव ने नवम्बर माह तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हुए है। शहरी क्षेत्र से कूडा उठा रही जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. कम्पनी के द्वारा सभी घरों से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन नहीं किया जा रहा है। वहीं शहर की सड़कों पर भी कूडे के ढेर लगे हुए है। जबकि स्वच्छता पखवाडा भी चल रहा है। ऐसे में पालिका के अफसर अपनी आंख बंद कर बैठे हुए है। सफाई अभियान को कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


शासन ने निकाय में ट्रेनिंग पार्टनर का चयन करते हुये कैपेसिटी बिल्डिंग एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए है। प्रत्येक वार्ड व मोहल्ले में उक्त प्रशिक्षण का आयोजन कराने के लिए कहा है। जिससे प्रत्येक नागरिक को कचरा पृथक्करण (सेग्रीगेशन) व कम्पोस्टिंग आदि से अवगत कराते जागरूकता किया जा सके। सुबह छह से नौ बजे तक डोर टू डोर कूडा कलेक्शन करने के निर्देश दिए हुए है। वहीं अधिकारियों के द्वारा सत्यापन भी नहीं किया जा रहा है। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सितंबर से नवम्बर माह तक विशेष अभियान चल रहा है। जिस पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. कम्पनी के द्वारा सहीं कार्य नहीं किया जा रहा है। कम्पनी को काम करते हुए तीन माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन फिर भी सभी घरों से कूडा नहीं उठ रहा है। ऐसे में नगरवासी काफी परेशान है। उधर शामली रोड पर मोती झील के समीप कूडा डाला जा रहा है। वहीं महावीर चौक बिजलीघर के समीप भी दिनभर कूडा पडा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल