Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नगर पालिका ने हटाए नौ अवैध होर्डिंग, नगर मजिस्ट्रेट ने जूस पिलाकर खत्म कराई भूख हडताल

नगर पालिका ने हटाए नौ अवैध होर्डिंग, नगर मजिस्ट्रेट ने जूस पिलाकर खत्म कराई भूख हडताल

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


पर्यावरण सेवा समिति के अध्यक्ष की भूख हडताल से जिला प्रशासन में हडकम्प मच गया। डीएम के आदेश पर नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए सर्कुलर रोड से नौ अवैध होर्डिंग को कार्रवाई करते हुए हटाया है। वहीं शेष होर्डिंग को शीघ्र हटाने का आश्वासन दिया है। उधर नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने मौके पर पहुंच कर भूख हडताल पर बैठे जितेन्द्र सिंह को जूस पिलाकर हडताल खत्म कराई है।
पर्यावरण सेवा समिति के अध्यक्ष एंव तत्कालीन कुश्ती कोच जितेन्द्र सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा से शिकायत की थी कि कि होर्डिंर्ग लगाने को लेकर सर्कुलर रोड पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उनके द्वारा एक सामाजिक समिति बनाकर सरकूलर रोड पर पर्यावरण संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर हर वर्ष पेड पौधे लगाए जाते है। कुछ विज्ञान एजेंसियों के द्वारा होर्डिंग लगाने को लेकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। डीएम ने इस मामले में ईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए है। कार्रवाई न होने पर जितेन्द्र कुमार सर्कुलर रोड पर भूख हडताल पर बैठ गए। छठे दिन उनकी तबियत ओर अधिक बिगड गई। उधर नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए नौ अवैध होर्डिंग को हटाया है। वहीं शेष होर्डिंग को हटाने का आश्वासन दिया है। गुरुवार की शाम नगर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। उन्होंने पालिका के द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी जितेन्द्र को देते हुए जूस पिलाकर भूख हडताल खत्म कराई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल