Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ईओ को वित्तीय अनियमितता में फंसाने का प्रयास, पकडा फर्जी चैक

ईओ को वित्तीय अनियमितता में फंसाने का प्रयास, पकडा फर्जी चैक

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


कर्मचारियों की हडताल के दौरान ईओ और लेखाकार के बीच हुई झडप के बाद बुधवार को नया प्रकरण सामने आया है। आरोप है कि लेखाकार के द्वारा ईओ से फर्जी चैक पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया गया है। इस चैक को स्वयं ईओ ने पकड लिया है। कार्यदायी संस्था से दूसरी फर्म के नाम चैक साइन कराने के लिए ईओ के समक्ष रखा गया। ईओ ने चैक बुक, रजिस्टर और बिल पत्रावली को जब्त कर लिया, वहीं लेखाकार और लेखा लिपिक को नोटिस जारी करते हुए वित्तीय अनिमिततता में विधिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी और स्पष्टीकरण भी मांगा है।
कर्मचारियों की हडताल के दौरान नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को साजिश के तहत फंसाने का काम किया जा रहा है। बुधवार को ईओ ने इस तरह का मामला स्वयं पकडा है। बोर्ड फण्ड और दूसरे मदों से कराये गये कार्यों की भुगतान पत्रावलियों के निस्तारण के लिए लेखाकार प्रीति रानी ईओ के पास कुछ चैक और रजिस्टर पर स्वीकृति प्राप्त करने के लिए पहुंची। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने लेखा लिपिक गगन महेन्द्रा और लेखाकार प्रीति रानी की संस्तुति के आधार पर भुगतान पत्रावलियों का निस्तारण करना प्रारम्भ कर दिया। इस बीच एक फर्जी चैक ईओ की पकड में आया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता और उनके खिलाफ एक सोची समझी साजिश बताते हुए चैक बुक, विवरण रजिस्टर और सम्बंधित कार्यदायी संस्था की बिल पत्रावली को तत्काल जब्त कर लिया। वहीं कार्रवाई की चेतावनी दी।

नगर पालिका ईओ ने बताया
एक फर्जी चैक पकड़ा गया है, जो उनसे धोखे से साइन कराने का प्रयास किया गया, ताकि उनको इस भुगतान के लिए वित्तीय अनियमितता में फंसाया जा सके। शिव कंस्ट्रक्शन फर्म के द्वारा नई मंडी में श्री बालाजी रथयात्रा के दौरान रथयात्रा रूट पर सड़कों में हुए गडढों को भरने के लिए पेंचवर्क का कार्य कराया गया था। इस कार्य की भुगतान पत्रावली शिव कंस्ट्रक्शन के नाम से ही थी, लेकिन 1.12 लाख का चैक शिव इंटरप्राइजेज के नाम पर बनाया गया था।
डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ नगर पालिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल