मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज
पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार यादव और एक्सईएन आशुतोष सिंह ने विजिलेंस टीम और पुलिस फोर्स के साथ गांव काटका और मदौड में छापेमारी की है। इस गांव में पहले से बिजली चैकिंग का विरोण होता आया है। गुरुवार को बिजली विभाग के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में गए। यहां पर करीब 53 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकडा गया है।
एसई मनोज कुमार यादव ने बताया कि काटका और मदौड गांव में बडे स्तर पर बिजली चोरी हो रही है। यहां पर जबकि कभी बिजली चैकिंग की जाती है तो ग्रामीण विरोध और हंगामा करते है। कई बार टीम को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पडा है। इस गांव में लोग चोरी से एसी आदि उपकरण भी चला रहे है। वहीं यहां पर मीटर पूर्व में बिजली मीटर भी उखाडे गए है। गुरुवार एसई मनोज कुमार, एक्सईएन आशुतोष सिंह, एडीओ चन्दन कुमार चौबे, विजिलेन्स टीम और पुलिस फोर्स के साथ चैकिंग की गई है। सिखेडा उपकेन्द्र से पोषित काटका एवं मदौड ग्राम में 53 लोगों के घरों में बिजली चोरी पकडी गई है। इन लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए है। इस फीडर का लाईन लॉस 60 प्रतिशत है, जो कि यह दर्शाता है कि 60 प्रतिशत ऊर्जा खपत विद्युत चोरी के रूप में की जा रही है। इन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।







