Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नैनीताल हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने पर लगी रोक

नैनीताल हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने पर लगी रोक

उत्तराखंड। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने की योजना को बड़ा झटका लगा है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की क्षेत्रीय अधिकार प्राप्त समिति ने तराई सेंट्रल वन डिवीजन की करीब 30 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि पर हाईकोर्ट भवन निर्माण के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

समिति ने जिला प्रशासन की ओर से जारी गैर-वन भूमि अनुपलब्धता प्रमाणपत्र पर भी सवाल उठाए हैं। ऐसे में फिलहाल बेलबाबा क्षेत्र की वन भूमि पर हाईकोर्ट निर्माण का रास्ता साफ नहीं हो सका है। इससे पहले गौलापार क्षेत्र में हजारों पेड़ों के कटान से जुड़े प्रस्ताव को भी समिति की ओर से खारिज किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल